उज्जैन के क्षीरसागर इलाके में स्थित सेठ जी कैफे में बीती रात आग लगने से हड़कंप मच गया। कैफे संचालक प्रमोद ने पुलिस को दी शिकायत में अनिल मालवीय नामक व्यक्ति पर आगजनी का संदेह जताया है। प्रमोद के अनुसार, दो दिन पहले पैसे के लेन-देन को लेकर अनिल से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसे मारपीट और कैफे जलाने की धमकी भी मिली थी। इस घटना में कैफे का काउंटर, करीब 100 पैकेट सिगरेट, कुर्सी, डीप फ्रीजर का निचला हिस्सा और वायरिंग जलकर खाक हो गई। कैफे संचालक ने इस आगजनी से लगभग 50 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैफे संचालक प्रमोद ने बताया कि वह रात करीब 11 बजे कैफे बंद करके ताला लगाकर घर चले गए थे। अगली सुबह जब वह घूमने निकले तो उन्होंने कैफे के शटर का निचला हिस्सा उठा हुआ देखा। अंदर जाकर देखा तो आग लगने से कैफे का सामान जल चुका था। इतना ही नहीं, कैफे के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा भी टूटा हुआ मिला। शिकायत के अनुसार, 10 अक्टूबर को अनिल मालवीय कथित तौर पर नशे की हालत में कैफे पहुंचा था। कैफे से जुड़े धीरज सूर्यवंशी ने आरोप लगाया कि अनिल ने पैसे मांगते हुए उसके पिता से विवाद किया और मारपीट भी की थी। पैसे नहीं देने पर कैफे जलाने की धमकी दी गई थी। प्रमोद ने यह भी बताया कि घटना वाली रात करीब ढाई बजे उन्होंने क्षीरसागर निवासी देव आठिया को कैफे के सामने अनिल मालवीय को हाथ में पुराने कपड़े, पेट्रोल की छोटी बोतल और लोहे की रॉड के साथ देखा था। इसी आधार पर प्रमोद ने अनिल पर आग लगाने का संदेह जताया है। धीरज सूर्यवंशी ने भी आरोप लगाया कि कुछ अन्य युवक अनिल के साथ आए थे। उन्होंने पहले सीसीटीवी कैमरा तोड़ा और फिर पेट्रोल से कैफे में आग लगा दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज मंगलवार को सामने आया है। फुटेज में कुछ लोग कैफे की ओर आते और आगजनी के बाद मौके से भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और नुकसान का जायजा लिया।
समाचार
उज्जैन: धमकी के बाद कैफे में आगजनी, काउंटर और सामान जला
13 अक्टूबर 2026 को 11:47 pm बजे

उज्जैन: धमकी के बाद कैफे में आगजनी, काउंटर और सामान जला
