उज्जैन में कार्तिक माह की शुरुआत के साथ भगवान महाकाल की पहली सवारी निकाली जा रही है। यह परंपरा नगर के धार्मिक जीवन का हिस्सा है, जिसमें भगवान महाकाल मंदिर से बाहर निकलकर नगर भ्रमण पर जाते हैं। सोमवार की शाम 4 बजे महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप में विधिवत पूजन-अर्चन के बाद सवारी रवाना हुई। पालकी में विराजमान भगवान महाकाल की यह यात्रा पारंपरिक रूप से शिप्रा नदी के रामघाट तक जाती है, जहां तीर्थ पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। हर वर्ष कार्तिक और अगहन मास में भगवान महाकाल शिप्रा के रामघाट पहुंचते हैं। मोक्षदायिनी मानी जाने वाली शिप्रा के तट पर विधि-विधान से पूजन किया जाता है, और इस अवसर पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक होता है।
उज्जैन में कार्तिक माह की पहली सवारी सोमवार को राजसी ठाट-बाट के साथ निकाली जा रही है। भगवान महाकाल नगर भ्रमण पर निकले हैं और यह सवारी पालकी में सवार होकर रामघाट पहुंचेगी। शाम 4 बजे महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप में विधिवत पूजन-अर्चन के बाद सवारी रवाना हुई। सवारी के आगे महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित महाकालेश्वर बैंड चल रहा है। इसके साथ भजन मंडली, पुलिस बैंड, घुड़सवार दल और सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल हैं। पूरे मार्ग पर माहौल भक्तिमय और उत्सवी बना हुआ है। सवारी मंदिर से शुरू होकर महाकाल रोड, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार और कहारवाड़ी होते हुए रामघाट पहुंचेगी। भगवान महाकाल शिप्रा नदी के रामघाट पहुंचकर तीर्थ पूजन करेंगे। यहां मां शिप्रा के जल से भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन किया जाएगा। भगवान महाकाल हर वर्ष कार्तिक-अगहन मास में तीर्थ पूजन के लिए मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पहुंचते हैं। यहां विधि-विधान से पूजन किया जाता है। सवारी के रामघाट पहुंचने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन के लिए जुटते हैं। पूजन के बाद सवारी गंधर्व घाट, गणगौर दरवाजा, मोड़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, खाती का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार और गुदरी बाजार होते हुए वापस महाकाल मंदिर पहुंचेगी। इस मार्ग से सवारी का वापस मंदिर लौटना तय है।यह परंपरा इसलिए भी चली आ रही है कि भगवान महाकाल समय-समय पर संपूर्ण नगर का भ्रमण कर सकें और अपनी पूरी प्रजा का हालचाल जान सकें। भक्तों को भी राजा के अपने घर आने का वर्षभर इंतजार रहता है। बता दें कार्तिक-अगहन मास की सवारी का मार्ग श्रावण-भाद्रपद मास की सवारी से थोड़ा अलग है। कार्तिक अगहन मास में रामघाट पर पूजन के बाद सवारी रामानुजकोट के सामने से मोढ़ की धर्मशाला होते हुए कार्तिक चौक जाती है। लेकिन कार्तिक-अगहन मास की सवारी में रामघाट पर पूजन के पश्चात भगवान महाकाल की पालकी रामानुजकोट की ओर न जाकर शिप्रा के घाटों के रास्ते आगे बढ़ेगी। सवारी राणोजी की छतरी घाट से होते हुए शिप्रा की छोटी रपट पहुंचेगी। यहां से गणगौर दरवाजा के रास्ते नगर में प्रवेश करेगी। इसके बाद कार्तिक चौक, जगदीश मंदिर और सप्तनारायण मंदिर होते हुए टंकी चौराहा पहुंचेगी। यहां से गोपाल मंदिर की ओर बढ़ते हुए सवारी निर्धारित मार्ग से महाकाल मंदिर लौटेगी। कार्तिक माह की पहली सवारी सोमवार को निकाली जाएगी। भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी शाम चार बजे महाकालेश्वर मंदिर से शुरू होगी। सवारी को लेकर यातायात पुलिस ने शहर में वाहन डायवर्शन व्यवस्था लागू की है। दोपहर दो बजे से प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। वहीं सवारी मार्ग पर दोपहिया सहित किसी भी प्रकार के वाहन खड़े करने पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे वाहनों को क्रेन से हटाकर वाहन मालिक से उसका खर्च भी वसूला जाएगा। सवारी महाकाल मंदिर से शुरू होकर कोट मोहल्ला, गुदरी चौराहा, बक्क्षी बाजार, पानदरीबा और कहारवाड़ी होते हुए हरसिद्धि पाल पहुंचेगी। यहां से रामानुजकोट होते हुए रामघाट पर पूजन होगा। इसके बाद सवारी गंधर्व घाट, गणगौर दरवाजा, मोढ़ का मंदिर, कार्तिक चौक, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, कमरी मार्ग, छत्री चौक, गोपाल मंदिर और पटनी बाजार होते हुए गुदरी चौराहा से वापस महाकाल मंदिर पहुंचेगी। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से देवासगेट से इमली तिराहा क्रासिंग, रेलवे स्टेशन क्षेत्र से रेलवे स्टेशन चौराहा, यादव धर्मशाला और महाकालबाग से महाकाल घाटी, हरसिद्धि पाल से गुदरी, दानीगेट से ढाबा रोड व कमरी मार्ग तथा जूना सोमवारिया से केडी गेट की ओर जाने से बचने की अपील की है। सवारी मार्ग पर किसी भी प्रकार के वाहन खड़े नहीं किए जा सकेंगे। मार्ग पर दुकान संचालकों को गैस चूल्हे, गैस स्टोव या सड़क की ओर समोसे, भजिए आदि तलने के लिए सामान रखने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस ने दुकानदारों और वाहन चालकों से व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।भगवान महाकाल प्रतिवर्ष कार्तिक-अगहन मास में तीर्थ पूजन के लिए मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पहुंचते हैं। यहां विधि-विधान से पूजन किया जाता है। सवारी के रामघाट पहुंचने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन के लिए जुटते हैं।पूजन के बाद सवारी गंधर्व घाट, गणगौर दरवाजा, मोड़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, खाती का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार और गुदरी बाजार होते हुए वापस महाकाल मंदिर पहुंचेगी।
