धन, आरोग्य और समृद्धि का पर्व धनतेरस शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा। इस बार धनतेरस पर शुक्रवार और हस्त नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार माता लक्ष्मी का प्रिय वार है, जबकि हस्त नक्षत्र कला, कौशल और व्यापार के लिए शुभ है। ऐसे में सोना-चांदी, बर्तन और उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी के साथ माता लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि और कुबेर देव की पूजा का विशेष महत्व रहेगा। पं. व्यास के अनुसार, राहुकाल सुबह 10:40 से दोपहर 12:04 बजे तक रहेगा, जिसमें खरीदारी से बचने की सलाह दी गई है।
समाचार
धनतेरस पर लक्ष्मी-कुबेर पूजन का शुभ संयोग
6 नवंबर 2026 को 11:09 pm बजे
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया
