मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सहित देशभर में खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण बना है। खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हमारा राष्ट्रीय खेल हॉकी एक बार फिर अपने स्वर्णिम दौर में प्रवेश कर रहा है। भोपाल में पहली बार महिला हॉकी की अंतर्राष्ट्रीय एशियन चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसे मध्य प्रदेश के लिए गौरव और उपलब्धि का विषय बताया। राजधानी भोपाल के बरखेड़ा नाथू में अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खिलाड़ियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नाथू स्थित हॉकी स्टेडियम में एशियन विमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ पर सभी टीमों और खिलाड़ियों को बधाई दी। टूर्नामेंट में भारत सहित छह देशों की टीमें भाग ले रही हैं। मेजबान भारत ने पहले मैच में मलेशिया को 4-1 से हराकर विजय अभियान का शुभारंभ किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्य प्रदेश में खेल अधोसंरचना और सुविधाओं के विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया। शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत की टीम की स्पोर्ट्स जर्सी का विमोचन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व ओलंपियन हॉकी खिलाड़ियों का सम्मान किया और दर्शकों का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मध्य प्रदेश के लिए खेल और खिलाड़ियों की दृष्टि से आज स्वर्णिम दिवस है।
समाचार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप का शुभारंभ किया
19 नवंबर 2026 को 11:28 pm बजे
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप का शुभारंभ किया
