बाग मुगालिया स्थित ईको लॉजिकल पार्क में मॉर्निंग और ईवनिंग वॉक पर फिर से रोक, रहवासी नाराज
बाग मुगालिया स्थित ईको लॉजिकल पार्क में मॉर्निंग और ईवनिंग वॉक पर फिर से रोक लगा दी गई है। सोमवार को लोगों को न सुबह घूमने दिया गया और न शाम को। इससे लोगों में नाराजगी है। सोमवार को पार्क के पीछे बायपास के पास तेंदुए के शावक ने 16 वर्षीय कार्तिकेय पर हमला कर दिया था। कार्तिकेय को एम्स ले जाया गया था, जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। उसके सीने पर पंजे के 4 घाव और हाथ पर चोट आई। मुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी समिति के अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने बताया कि वन विभाग एक सप्ताह से सर्च कर रहा है, लेकिन तेंदुआ नहीं दिखा।
