मध्य प्रदेश में आज यूपीएससी की बैठक होने जा रही है, जिसमें राज्य के नए पुलिस महानिदेशक के नाम पर विचार किया जाएगा। इसी महीने सेवानिवृत्त हो रहे डीजीपी कैलाश मकवाना के स्थान पर अगला पुलिस महानिदेशक कौन होगा, इसका फैसला इसी बैठक में होना है। सूत्रों के मुताबिक दोपहर करीब 12:30 बजे होने वाली बैठक में राज्य का गृह मंत्रालय संभावित बारह अधिकारियों के नाम यूपीएससी के सामने रखेगा। बैठक में मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, एसीएस गृह संजय शुक्ला और डीजीपी कैलाश मकवाना भी मौजूद रहेंगे। यूपीएससी के चेयरमैन या सदस्य इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में रखे गए बारह नामों में से तीन नामों का पैनल तय किया जाएगा। इन्हीं तीन में से किसी एक अधिकारी को प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक बनाया जाएगा। अनुमान है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के 23 नवंबर को विदेश दौरे पर जाने से पहले नए डीजीपी के नाम पर फैसला हो जाएगा। मौजूदा डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त हो रहा है, इसलिए नई नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हुई है। चर्चा में शामिल अधिकारियों में वरुण कपूर, प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव, उपेन्द्र जैन, पंकज श्रीवास्तव, आदर्श कटियार, अनिल कुमार, रवि गुप्ता, अनंत कुमार सिंह, मनमीत सिंह नारंग, राजाबाबू सिंह और डी पी गुप्ता के नाम शामिल हैं। इनमें मनमीत सिंह नारंग फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। डीजीपी पद के लिए सर्वाधिक चर्चा वरुण कपूर, प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव और उपेन्द्र जैन के नामों की है। सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य में जो भी नया डीजीपी बनेगा, उसे कम से कम दो साल का कार्यकाल देना होगा। दो साल का कार्यकाल प्रशासनिक स्थिरता को निरंतर बनाए रखने के लिए तय किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य में नए डीजीपी को कम से कम दो साल का कार्यकाल देना होगा। दो साल का कार्यकाल प्रशासनिक स्थिरता बनाए रखने के लिए तय किया गया है।
समाचार
मध्य प्रदेश में नए डीजीपी की दौड़ तेज, आज यूपीएससी बैठक में बारह नामों पर विचार
19 नवंबर 2026 को 11:28 pm बजे

मध्य प्रदेश में नए डीजीपी की दौड़ तेज, आज यूपीएससी बैठक में बारह नामों पर विचार
साझा करेंWhatsApp
