ग्वालियर में सोमवार शाम को पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा जयेंद्रगंज स्थित इंग्लिश कोचिंग क्लासेस की नई ब्रांच का उद्घाटन करने पहुंचे थे। पहले फ्लोर से तीसरे फ्लोर पर जाने के लिए उन्होंने लिफ्ट का इस्तेमाल किया, लेकिन दूसरे फ्लोर पर अचानक तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट झटके के साथ रुक गई। इस दौरान मिश्रा लिफ्ट में फंस गए। यह घटना जयेंद्रगंज में 'ग्वालियर नंबर 01 स्पोकन इंग्लिश क्लासेस' की नई शाखा के शुभारंभ के दौरान हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर मिश्रा पहुंचे थे। लिफ्ट के दूसरे फ्लोर पर रुक जाने से बिल्डिंग के कर्मचारियों और आयोजकों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने तुरंत लिफ्ट का दरवाजा खोलने की कोशिशें शुरू कीं। लगभग 10 से 15 मिनट की मशक्कत के बाद, उन्होंने दरवाजा खोलने में सफलता पाई और नरोत्तम मिश्रा को सुरक्षित बाहर निकाला। इस पूरी घटना के दौरान आयोजक, सुरक्षाकर्मी और पुलिसकर्मी भी परेशान नजर आए। इस हादसे का एक वीडियो किसी मौजूद व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। लिफ्ट से बाहर निकलने के बाद, मिश्रा ने संस्थान का फीता काटकर उद्घाटन पूरा किया। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद, मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उद्घाटन की तस्वीरें और वीडियो साझा किए। उन्होंने इस कोचिंग संस्थान को युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक बेहतर अवसर बताया।
समाचार
पूर्व गृहमंत्री ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे
13 अक्टूबर 2026 को 11:47 pm बजे

पूर्व गृहमंत्री ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे
