देश में पहली बार धार्मिक स्थलों के विकास के लिए टेंपल बॉन्ड शेयर बाजार में लिस्ट होंगे। कालभैरव और भूखी माता सहित उज्जैन के 10 मंदिरों और नलखेड़ा के बगलामुखी माता मंदिर के विकास व सौंदर्यीकरण के लिए ये बॉन्ड जारी किए जाएंगे, जिन्हें देश-विदेश के श्रद्धालु और आम निवेशक खरीद सकेंगे। अगले एक-दो महीने में इनकी ऑनलाइन खरीद-बिक्री शुरू होने की संभावना है। बॉन्ड की लिस्टिंग से पहले शेयर बाजार में होने वाली बेल सेरेमनी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे और घंटी बजाएंगे। उज्जैन विकास प्राधिकरण इन मंदिरों का जीर्णोद्धार कराएगा। प्राधिकरण यूडीए की गारंटी पर 643 करोड़ रुपए का लोन ले रहा है। इसके बाद स्टॉक एक्सचेंज में बेल सेरेमनी के जरिए 200 करोड़ के बॉन्ड जारी करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। टेंपल बॉन्ड से श्रद्धालु मंदिरों के विकास में भागीदारी कर सकेंगे। प्रयोग सफल होने पर दूसरे मंदिरों के विकास में भी यह मॉडल अपनाया जा सकता है। मंदिरों के आसपास की व्यावसायिक दुकानों, पार्किंग और प्रवेश शुल्क से मिलने वाले राजस्व से बैंक का कर्ज चुकाने और बॉन्ड निवेशकों को भुगतान करने का प्रस्ताव है।
समाचार
पहली बार शेयर बाजार में लिस्ट होंगे टेंपल बॉन्ड
27 अक्टूबर 2026 को 11:51 pm बजे
पहली बार शेयर बाजार में लिस्ट होंगे टेंपल बॉन्ड
