जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सर्जना यादव की अध्यक्षता में कलेक्टर सभाकक्ष में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रेशराइज्ड सिंचाई परियोजना के सफल क्रियान्वयन और किसानों को योजना का लाभ दिलाने पर चर्चा हुई। जिला पंचायत सीईओ ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को जिले को आवंटित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के कार्यपालन यंत्री एसके ट्रिके और एसडीओ अनिल खराड़ी ने परियोजना की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान भौगोलिक क्षेत्र के अनुसार ग्रामवार, तहसीलवार और विकासखंडवार परियोजना के विस्तार की जानकारी प्रस्तुत की गई। बैठक में कमांड क्षेत्र, बनाए गए चक एरिया और कमांड क्षेत्र में आने वाले किसानों की सूची के बारे में भी बताया गया। विभागीय पोर्टल एमपीएफएसटीएस पर किसानों द्वारा आवेदन करने की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। संबंधित विभागों को खसरा और रकबा संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
समाचार
सिंचाई योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश
19 नवंबर 2026 को 11:28 pm बजे
सिंचाई योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश
