छतरपुर पुलिस ने 24 घंटे में साइबर फ्रॉड का खुलासा कर आरोपी गिरफ्तार किया
छतरपुर जिले की थाना सिविल लाइन पुलिस ने साइबर फ्रॉड की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धोखाधड़ी की राशि में से 74 हजार 200 रुपए नगद जब्त किए हैं। पुलिस ने 5 हजार 800 रुपए की राशि बैंक खाते में होल्ड करा दी है, ताकि पीड़ित को राहत मिल सके। मध्य प्रदेश पुलिस साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। 19 नवंबर को थाना सिविल लाइन क्षेत्र के ग्राम बगौता निवासी फरियादी ने अपने बैंक खाते से धोखाधड़ीपूर्वक राशि ट्रांसफर किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।
