नशीले पदार्थों के नेटवर्क के सरगना नवप्रीत सिंह को तुर्की से भारत लाया गया है। वह दिल्ली पुलिस के दो बड़े नार्कोटिक्स मामलों में वांछित था और अदालत उसे भगोड़ा घोषित कर चुकी थी। नवप्रीत विदेश में बैठकर भारत में अपने स्थानीय सहयोगियों के जरिए ड्रग्स का नेटवर्क चला रहा था। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की मदद से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे डिपोर्ट कराया। जांच में शिवपुरी को ड्रग्स की प्रोसेसिंग और सप्लाई चेन के एक महत्वपूर्ण ठिकाने के तौर पर पहचाना गया। अफगानिस्तान से आने वाली खेप को यहीं प्रोसेस किया जाता था। इसके बाद तैयार नशीले पदार्थों को देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजा जाता था।
समाचार
ड्रग्स किंगपिन नवप्रीत सिंह तुर्की से भारत प्रत्यर्पित
5 अक्टूबर 2026 को 12:05 am बजे

ड्रग्स किंगपिन नवप्रीत सिंह तुर्की से भारत प्रत्यर्पित
