प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर दीपावली के अवसर पर स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी ने 'वोकल फॉर लोकल' अभियान चलाया। इस अभियान के तहत दमोह में जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने स्थानीय कलाकारों द्वारा निर्मित मिट्टी के दीपक और अन्य स्वदेशी सामग्री की खरीदारी की। श्याम शिवहरे ने नागरिकों से अपील की कि वे दीपावली पर स्थानीय कुम्हारों, शिल्पकारों और छोटे व्यापारियों द्वारा निर्मित वस्तुओं को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी न केवल स्थानीय कलाकारों की मेहनत और हुनर को सम्मान देती है, बल्कि उनके परिवारों की आजीविका को भी मजबूती प्रदान करती है।
समाचार
प्रधानमंत्री के आह्वान पर भाजपा ने 'वोकल फॉर लोकल' अभियान चलाकर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया
6 नवंबर 2026 को 11:08 pm बजे
प्रधानमंत्री के आह्वान पर भाजपा ने 'वोकल फॉर लोकल' अभियान चलाकर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया
साझा करेंWhatsApp
