मानवीय गरिमा और संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा की मांग को लेकर योग वेदांत सेवा समिति संत आसाराम बापू आश्रम के अध्यक्ष केके विश्वकर्मा के नेतृत्व में सेवादारों, कार्यकर्ताओं, सैकड़ों श्रद्धालुओं और नागरिकों ने गुरुवार को सीहोर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर गिरराज परिहार को महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि जोधपुर केंद्रीय कारागृह में निरुद्ध 87 वर्षीय वयोवृद्ध संत आसाराम बापू की गंभीर और बिगड़ती स्वास्थ्य-स्थिति को देखते हुए, न्यायालयों के आदेशों के अनुरूप उन्हें तत्काल आरोग्यम् हॉस्पिटल, जोधपुर में उपचार एवं भर्ती की व्यवस्था की जाए। योग वेदांत सेवा समिति ने यह भी मांग की है कि जेल में संत आसाराम बापू को आवश्यक चिकित्सा और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। संत आसाराम बापू लगभग 87 वर्ष की आयु में पिछले लगभग 13 वर्षों से जोधपुर केंद्रीय कारागार में निरुद्ध हैं।
समाचार
योग वेदांत सेवा समिति ने सौंपा ज्ञापन, आसाराम बापू के इलाज की मांग
5 नवंबर 2026 को 10:58 pm बजे
योग वेदांत सेवा समिति ने सौंपा ज्ञापन, आसाराम बापू के इलाज की मांग
