क्राइम ब्रांच की टीम ने वीआईपी गेस्ट हाउस के पीछे निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास से एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को घेरकर पकड़ा। पूछताछ में महिला ने अपना नाम साजिया आलम बताया, जो 33 वर्ष की है और मूल रूप से बेगमगंज की रहने वाली है। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो गले में बंधे दुपट्टे की गांठ से एक पारदर्शी पन्नी मिली। पन्नी में पीले रंग का पाउडरनुमा पदार्थ था, जिसे आरोपी ने एमडी होना स्वीकार किया। जांच में मादक पदार्थ का कुल वजन 4.66 ग्राम पाया गया। पुलिस ने एमडी के साथ आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है, ताकि तस्करी नेटवर्क और सप्लायरों की जानकारी जुटाई जा सके। बरामद माल की कीमत लगभग 1,35,000 रुपये आंकी गई है। आरोपी साजिया आलम के खिलाफ थाना क्राइम ब्रांच में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की विवेचना जारी है। क्राइम ब्रांच नशे के खिलाफ अपना अभियान लगातार चला रही है।
समाचार
क्राइम ब्रांच की दबिश में निर्माणाधीन बिल्डिंग से एमडी सप्लाई करने पहुंची महिला तस्कर पकड़ी गई
18 नवंबर 2026 को 11:21 pm बजे
