मुख्यमंत्री डॉ. यादव टीकमगढ़ पहुंचे, विधायक हरिशंकर खटीक की माताजी को दी श्रद्धांजलि
टीकमगढ़ में शनिवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे। वे विधायक हरिशंकर खटीक की माताजी के निधन पर आयोजित शोकसभा में शामिल होने आए थे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पलेरा स्थित हेलीपैड पर उतरा, जहां जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने शोकसभा में शामिल होकर विधायक हरिशंकर खटीक की माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
