5 नवंबर को राजकीय कल्पवास मेला की पहली परिक्रमा हजारों कल्पवासियों और श्रद्धालुओं ने ‘गोविंद हरे, गोपाल हरे’ के जयघोष के साथ पूरी की। सर्वमंगला अध्यात्म योग विद्यापीठ, सिमरिया धाम मंदिर से स्वामी चिदात्मन महाराज के सानिध्य में निकली इस परिक्रमा में करीब 5 हजार कल्पवासियों ने भाग लिया, जिसमें घोड़ा और बैंड-बाजा भी शामिल रहा। हजारों महिला-पुरुषों और साधु-संतों की टोली ने मेला क्षेत्र की परिक्रमा करते हुए सर्वमंगला से तीन मुहानी बैरियर, प्रशासनिक भवन, धर्मशाला, रिवरफ्रंट, राम घाट होते हुए वापस सर्वमंगला आश्रम पहुंचकर संपन्न किया। ज्ञानमंच से स्वामी चिदात्मन महाराज ने कहा कि सिमरिया आदिकाल से मुनि-ऋषियों की साधना-स्थली रही है और इसके विकास के लिए केंद्र व राज्य सरकारें तथा जिला प्रशासन प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि परिक्रमा मार्ग में एक कदम बढ़ाने पर अश्वमेध यज्ञ के समान फल मिलता है।
समाचार
हजारों कल्पवासियों ने पूरी की पहली परिक्रमा, अव्यवस्था पर संत नाराज
6 नवंबर 2026 को 11:09 pm बजे

हजारों कल्पवासियों ने पूरी की पहली परिक्रमा, अव्यवस्था पर संत नाराज
