नकाबपोश चोरों ने डेढ़ किलो चांदी, सोने के जेवर और नकदी लूटी
दमोह जिले के जबेरा थाना क्षेत्र के चंडी चोपरा गांव में शनिवार-रविवार की रात दो नकाबपोश चोरों ने एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाया। चोरों ने घर में घुसकर करीब 80 वर्षीय महिला का मुंह दबा दिया और उसे चिल्लाने से रोका। वारदात को अंजाम देने वाले चोर लगभग एक घंटे तक कमरे में रहे और घर का सामान खंगालते रहे। उन्होंने कटर से चार ताले काटकर घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी की। चोरों ने बुजुर्ग महिला के हाथों से चांदी की चूड़ियां भी उतार लीं। इसके अलावा, उन्होंने डेढ़ किलो चांदी, सोने की पांचाली, छोटे सोने के आभूषण और 15 हजार रुपए नकद लूटे। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

