मध्य प्रदेश में 900 से अधिक पुराने कानून समाप्त, CM मोहन यादव ने बताया जरूरत
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने 900 से अधिक पुराने और अप्रासंगिक कानूनों को समाप्त कर दिया है, जिनमें 1812 और 1817 के समय के कानून भी शामिल थे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को बताया कि यह कदम वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार कानूनी व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए उठाया गया है। जबलपुर में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में न्याय व्यवस्था को औपनिवेशिक कानूनों से मुक्त किया जा रहा है।
