मध्य प्रदेश पुलिस ने प्रदेश के 9 जिलों में साइबर ठगी के विभिन्न मामलों का खुलासा किया है। पुलिस ने पिछले दो सप्ताह में ऑनलाइन निवेश, फर्जी खातों और यूपीआई धोखाधड़ी जैसे अपराधों के खिलाफ कार्रवाई की है। तकनीकी साक्ष्यों और डिजिटल लेन-देन की कड़ियों की जांच कर टीमों ने दूसरे राज्यों तक पहुंच बनाई। बैतूल में 1.93 करोड़ रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी के आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार किया गया। अनूपपुर में 91 लाख की ठगी के मामले में कानपुर से आरोपी पकड़ा गया। ग्वालियर में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ दुबई, कंबोडिया और श्रीलंका तक तार जुड़े मिले हैं।
समाचार
साइबर ठगों पर पुलिस का शिकंजा: 9 जिलों में कार्रवाई
14 अक्टूबर 2026 को 11:19 pm बजे
