मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार के दिन बड़ी को एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़कर देवास में कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में नवनिर्मित सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का लोकार्पण करेंगे। यह 400 मीटर लंबा 8 लेन का ट्रैक लगभग 9.44 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी और विधायक गायत्री राजे पवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
समाचार
देवास में 9.44 करोड़ का सिंथेटिक ट्रैक तैयार
16 नवंबर 2026 को 10:46 pm बजे
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया
