सोशल मीडिया पर धमकियां देने वाले डकैत कल्ली गुर्जर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, इलाज जारी
मुख्यमंत्री के मुरैना दौरे को लेकर सुरक्षा कड़ी
पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। अब अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस कल्ली से कड़ाई से पूछताछ करेगी, जिससे उसके पूरे आपराधिक नेटवर्क, अवैध हथियारों के स्रोतों और अन्य वारदातों का खुलासा हो सके। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री का कल मुरैना दौरा प्रस्तावित है, ऐसे में वीवीआईपी दौरे से ठीक पहले अपराधियों के खिलाफ हुई इस बड़ी कार्रवाई को पुलिस की एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में पुलिस को एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है।
मुख्यमंत्री के मुरैना दौरे से ठीक पहले पुलिस ने 80 हजार रुपये के इनामी कुख्यात डकैत कल्ली गुर्जर को एक रोमांचक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बानमोर थाना क्षेत्र के जंगलों में हुई इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच जमकर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हुए बदमाश कल्ली को इलाज के लिए मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसके अन्य फरार साथियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मुरैना पुलिस को मुखबिर के जरिए पुख्ता सूचना मिली थी कि बानमोर थाना क्षेत्र के जंगलों में एक खतरनाक संदिग्ध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही एसपी धर्मराज मीणा ने तुरंत एक्शन लेते हुए अलग-अलग थानों की पुलिस टीमों को मौके के लिए रवाना किया। जब पुलिस ने जंगल में घेराबंदी की, तो उनका आमना-सामना कुख्यात डकैत कल्ली गुर्जर से हो गया। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
