मध्य प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज व्यवस्था पर संकट खड़ा हो गया है। निजी अस्पताल संगठनों ने 8 अक्टूबर से योजना का अनिश्चितकालीन बहिष्कार करने का ऐलान किया है। अस्पतालों की मांग है कि एनएबीएच प्रमाणपत्र की अनिवार्यता स्वैच्छिक हो और पुराने क्लेम के भुगतान की समय-सीमा तय की जाए। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मध्य प्रदेश और यूनाइटेड प्राइवेट हॉस्पिटल्स डायरेक्टर्स एसोसिएशन समेत विभिन्न संगठनों ने सरकार को 8 अक्टूबर तक समाधान का समय दिया है। उनका कहना है कि गुणवत्ता मानकों से आपत्ति नहीं, पर नियम व्यावहारिक हों।
समाचार
आयुष्मान योजना पर संकट: निजी अस्पताल 8 अक्टूबर से करेंगे अनिश्चितकालीन बहिष्कार
5 अक्टूबर 2026 को 12:05 am बजे

आयुष्मान योजना पर संकट: निजी अस्पताल 8 अक्टूबर से करेंगे अनिश्चितकालीन बहिष्कार
साझा करेंWhatsApp
