दतिया पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर करीब 59 लीटर अवैध शराब जब्त की है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक पूर्व पार्षद मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, जब्त की गई शराब में आइकॉनिक व्हाइट, रॉयल चैलेंज और 8 पीएम ब्रांड की बोतलें शामिल थीं। इसके अलावा, देशी शराब और किंगफिशर बीयर भी बरामद हुई है।
समाचार
पूर्व भाजपा नेता के घर से जब्त हुई 59 लीटर अवैध शराब
5 अक्टूबर 2026 को 12:05 am बजे
