समाचार
उज्जैन: साइबर ठगी का शिकार हुआ आरक्षक, पुराने नोटों के बदले 42 हजार गंवाए
5 अक्टूबर 2026 को 12:05 am बजे
Opening page
Preparing your workspace...
उज्जैन में पुलिस विभाग के 32वीं बटालियन में पदस्थ आरक्षक धरमसिंह यादव से साइबर ठगों ने 42 हजार रुपए ठग लिए। ठग ने पुराने नोटों की फोटो वाट्सएप पर मंगवाई और अच्छी कीमत का झांसा देकर अलग-अलग चार्ज के नाम पर पैसे ऐंठ लिए। यह घटना माधव नगर थाना क्षेत्र की है। धरमसिंह यादव ने बताया कि 26 सितंबर को उनके मोबाइल पर एक कॉल आया था। कॉल करने वाले ने पुराने नोट या सिक्के होने पर उनकी तस्वीर वाट्सएप पर भेजने को कहा। आरक्षक ने अपने पास रखे पांच रुपए के एक और दो-दो रुपए के दो पुराने नोटों की तस्वीरें ठग को भेज दीं।
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया