भोपाल में नवरात्र के शुभ मुहूर्त में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करवाने की तैयारी कर रहे लोगों को सर्वर की समस्या से जूझना पड़ा। सोमवार को सर्वर ठप होने के कारण दोपहर बाद ही रजिस्ट्री का काम शुरू हो सका, जिसमें करीब 450 रजिस्ट्रियां दर्ज की गईं। विभाग को 42 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार सुबह पंजीयन कार्यालय खुले तो थे, लेकिन सर्वर में आई खराबी के चलते सुबह से ही स्लॉट बुकिंग और रजिस्ट्री का काम ठप रहा। दोपहर बाद सर्वर के ठीक होने पर शाम सात बजे तक 450 रजिस्ट्रियां हो पाईं। रजिस्ट्री की रफ्तार बढ़ाने के लिए पंजीयन विभाग ने प्रति सब रजिस्ट्रार स्लॉट 72 से बढ़ाकर 80 कर दिए थे।
समाचार
भोपाल में नवरात्र में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री के लिए बचे 4 दिन, सर्वर समस्या बनी बाधा
13 अक्टूबर 2026 को 11:47 pm बजे
