ग्रामीण क्षेत्रों में तेज रफ्तार भारी वाहनों की आवाजाही अब गोवंश और दूसरे पशुओं के लिए भी खतरा बन रही है। बुधवार रात ग्राम बड़नगर में सड़क किनारे बैठी 4 से 5 गायों को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। इस हादसे में गायों के शव क्षत-विक्षत होकर सड़क किनारे बिखर गए। घटना की सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला मंत्री राजू जाट और गजेंद्र वंशकार मौके पर पहुंचे। उन्होंने डंपर रुकवाकर पुलिस को सूचना दी और भैरूंदा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने घटना को गंभीरता से लेते हुए आगामी दिनों में अनुविभागीय अधिकारी बुदनी एवं भैरूंदा को ज्ञापन सौंपने की तैयारी की है। संगठन गांव-गांव में अपनी इकाइयों के माध्यम से लोगों को गोवंश संरक्षण के प्रति जागरूक करेगा। साथ ही प्रशासन से रात के समय तेज गति से चलने वाले रेत डंपरों और अन्य भारी वाहनों की नियमित जांच तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की मांग करेगा। यह पशुओं से जुड़ा दूसरा मामला है।
समाचार
बड़नगर में डंपर ने रौंदा 4-5 गायों को, दर्ज हुई रिपोर्ट
6 नवंबर 2026 को 11:08 pm बजे
