राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के अंतर्गत जिला अस्पताल सहित जिले की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में गत दिवस जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। जिला स्तर पर इस अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश राय और प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. अमित प्रकाश जैन के मार्गदर्शन में जिला तंबाकू नियंत्रण अधिकारी डॉ. राघवेन्द्र चौधरी एवं राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम नोडल डॉ. मनीष संगतानी ने किया। खंड स्तर पर मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में उपस्थित लोगों को तंबाकू निषेध की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। तंबाकू के सेवन से होने वाले मुख कैंसर, अन्य गंभीर बीमारियों और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले हानिकारक प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
समाचार
युवा अभियान 4.0: तंबाकू निषेध की दिलाई गई शपथ
31 अक्टूबर 2026 को 10:52 pm बजे
युवा अभियान 4.0: तंबाकू निषेध की दिलाई गई शपथ
