बड़ी जिले के इछावर इलाके में झरखेड़ा के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 30 ग्रामीण घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए इछावर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, पालखेड़ी गांव के करीब 30 ग्रामीण हरसपुर में आयोजित एक रसोई कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान झरखेड़ा के पास तेज रफ्तार के चलते ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि ट्रॉली में बैठे लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े और लोगों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में घायलों के इछावर सिविल अस्पताल पहुंचने से वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों में भी चिंता देखी गई। शुरुआती जानकारी में हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार और ड्राइवर की लापरवाही मानी जा रही है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
समाचार
इछावर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 30 ग्रामीण घायल
16 नवंबर 2026 को 10:46 pm बजे
इछावर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 30 ग्रामीण घायल
