सीहोर में 29 अक्टूबर को होगी काउंसलिंग, 52 वर्ष से अधिक आयु वाले नहीं होंगे पात्र
सीहोर जिले में विकासखंड अकादमिक समन्वयक एवं जनशिक्षक के रिक्त पदों को भरने के लिए 29 अक्टूबर को काउंसलिंग होगी। यह काउंसलिंग जिला पंचायत सीहोर के सभागार में सुबह 11:30 बजे आयोजित की जाएगी। इच्छुक लोकसेवकों को समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। जिला शिक्षा केंद्र सीहोर द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, 1 जनवरी 2026 को 52 वर्ष से अधिक आयु के लोकसेवक इस काउंसलिंग के लिए पात्र नहीं होंगे। पदस्थापना के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रपत्र में कम से कम चार विकल्प भरने होंगे। काउंसलिंग में अभ्यर्थियों को सहमति पत्र के साथ अपने सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियां भी साथ लानी होंगी।
