परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के लिए एसडीएम नियुक्त कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित परीक्षा आयोजन के निर्देश दिए हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन प्रवेश परीक्षा (JNVST-2027) का आयोजन 28 नवंबर 2026 (शनिवार) को किया जाएगा। परीक्षा का समय प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा जिले के सभी विकासखंडों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने परीक्षा के सुचारू, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) को निर्देश जारी किए हैं। उद्देश्य परीक्षा के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना है। अनुविभागीय अधिकारियों को अपने-अपने अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करना होगा। संबंधित अधिकारी केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
समाचार
नवोदय चयन परीक्षा 28 नवंबर को होगी
18 नवंबर 2026 को 11:21 pm बजे
