उज्जैन-गरोठ हाइवे में सर्विस रोड की भी बड़ी खामी सामने आई है। निर्माण एजेंसी जीएचटी ने गरोठ की तरफ से आने वाले वाहन चालकों के लिए मक्सी रोड पर उतरने की सर्विस रोड नहीं बनाई। मक्सी रोड से गरोठ रोड पकड़ने वाले वाहन चालकों को भी सर्विस रोड की कमी झेलनी पड़ रही है। इन्हें सामने से आ रहे वाहनों के बीच अचानक 350 डिग्री का वी टर्न लेना पड़ रहा है। टर्न लेने के बाद वाहन चालकों को उल्टी साइड से मक्सी रोड जाना पड़ रहा है। इसी तरह हाइवे से गरोठ जाने वाले वाहन चालकों को भी सर्विस रोड पर क्रॉस करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर ट्रैफिक शुरू होने के बाद यहां टर्न लेने वाले वाहनों से हादसों का खतरा बढ़ जाएगा। मक्सी रोड पर अप और डाउन की सही कनेक्टिविटी नहीं है। सिंहस्थ के दौरान राजस्थान से भी यात्री उज्जैन पहुंचेंगे, जिससे जोखिम और बढ़ेगा। पास में पंवासा रेलवे स्टेशन बनने से ट्रेन यात्रियों की भीड़ भी रहेगी। रिटायर्ड इंजीनियर के अनुसार यहां ग्रेड सेपरेटर, इंटरचेंज और रैंप सिस्टम का उपयोग किया जा सकता है। अर्ध-गोलाकार लूप बनाकर वाहनों को बड़े घेरे में नीचे उतारा जा सकता है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर शिवम शर्मा के अनुसार इस लोकेशन पर हाइवे की हाइट काफी ज्यादा है। इतनी ऊंचाई से सर्विस रोड बनाने में तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं।
समाचार
एनएचएआई: सर्विस रोड बिना 2600 करोड़ का हाइवे
16 नवंबर 2026 को 10:46 pm बजे

एनएचएआई: सर्विस रोड बिना 2600 करोड़ का हाइवे
