प्लेटफॉर्म नंबर 8 के पास शेड, पानी और टिकट विंडो की सुविधा रहेगी
रेलवे ने मुख्य स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 8 के पास होल्डिंग एरिया बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इन होल्डिंग एरिया में शेड, पानी और टिकट विंडो की सुविधा रहेगी, जबकि सोलर सिस्टम से बिजली की व्यवस्था होगी। प्लेटफॉर्म नंबर 8 के बाद रेलवे ने 4 नए प्लेटफॉर्म बनाने का काम भी शुरू कर दिया है। रेलवे पीआरओ मुकेश कुमार ने बताया कि सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। होल्डिंग एरिया के लिए जमीनी स्तर का काम चल रहा है और शेड के लिए पोल गाड़े जाने लगे हैं।

