मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार साल 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाएगी। इस दौरान प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर देने और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाएं तैयार करने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि 2027 को केवल एक थीम तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि युवाओं के लिए किए जाने वाले कामों का असर जमीन पर भी दिखेगा। इसके तहत 1 लाख युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों के अवसर खोले जाएंगे। एमपीपीएससी की परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित होंगी, जिससे युवाओं को अधिक मौके मिलेंगे। साथ ही, 12 नए मेडिकल कॉलेज और 12 नए विश्वविद्यालय स्थापित करने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय जीवन के 25 साल पूरे हो चुके हैं, जिन्होंने समाज को महिला, युवा, गरीब और किसान जैसी चार श्रेणियों में बांटा है। पीएससी की परीक्षा साल में 2 बार आयोजित कराई जाएगी।
समाचार
2027 मध्य प्रदेश बनेगा युवा वर्ष
28 अक्टूबर 2026 को 10:17 pm बजे
