भोपाल संभाग के संभागायुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर कर्मवीर शर्मा की अध्यक्षता में एसएसआर-2027 की समीक्षा बैठक वीसी के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची की प्रगति, दावे-आपत्तियों के निराकरण तथा फार्म-06, 07 एवं 08 की समीक्षा की गई। संभागायुक्त शर्मा ने संभाग के सभी जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी जिलों के कलेक्टर, एसडीएम एवं तहसीलदार क्षेत्र का भ्रमण करें और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने पर ध्यान दें। उन्होंने बताया कि 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाले एसएसआर में नाम जोड़ने के लिए विशेष ड्राइव चलाई जाएगी। इसके लिए कम जेंडर अनुपात और ईपी रेशो वाले मतदान केंद्रों की सूची तैयार कराकर बीएलओ को समय-सीमा के अनुसार काम सौंपा जाएगा। संभागायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी ईआरओ प्रतिदिन फार्म-06, 07 एवं 08 की जानकारी चस्पा बोर्ड पर लगवाएं। साप्ताहिक आधार पर राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर उन्हें पूरी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। अभियान के तहत शिफ्टेड और अनुपस्थित मतदाताओं का पुनरीक्षण करने को कहा गया। आगामी 15 दिनों में विशेष प्रयास किए जाएंगे ताकि कोई पात्र मतदाता न छूटे। साथ ही मृत एवं अपात्र व्यक्तियों के नाम सूची में न रहें, इसका भी विशेष ध्यान रखने को कहा गया। बैठक में उपायुक्त भारती देवी मिश्रा और सभी जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारी वीसी के माध्यम से शामिल रहे।
समाचार
संभाग में एसएसआर-2027 की समीक्षा, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने पर जोर
19 नवंबर 2026 को 11:28 pm बजे

संभाग में एसएसआर-2027 की समीक्षा, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने पर जोर
