देवास में एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर घर से ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) की अदालत ने आरोपी को 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी भूपेन्द्र उर्फ गोविंद (26) को पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी ठहराते हुए अर्थदंड भी लगाया है। डीडीपी राजेन्द्र कुमार खाण्डेगर ने बताया कि घटना 2 सितंबर 2025 की है। किशोरी उस रात खाना खाने के बाद अपनी मां के पास घर में सोई थी। रात करीब 2 बजे किशोरी के पिता की नींद खुली तो वह बिस्तर पर नहीं मिली। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की। जब उसका पता नहीं चला, तब नानाखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस को दिए बयान में किशोरी ने बताया कि वह आरोपी को 2-3 साल से जानती थी। आरोपी ने शादी करने का झांसा दिया और रात में उसकी मोटरसाइकिल पर साथ ले गया। दोनों पहले नलखेड़ा के बगलामुखी मंदिर गए। इसके बाद दोनों बाइक से अजमेर के पुष्करजी, रामदेवरा और चित्तौड़गढ़ पहुंचे। वहां से सांवरिया सेठ जाने के बाद वे उज्जैन आ गए।
समाचार
नाबालिग से दुष्कर्म में आरोपी को 20 साल की सजा
16 नवंबर 2026 को 10:46 pm बजे
नाबालिग से दुष्कर्म में आरोपी को 20 साल की सजा
