सीहोर जिले के इछावर स्थित 132 केवी सब स्टेशन पर एक अनूठा और ऐतिहासिक पल देखने को मिला। यहां सालों तक सेवा देने वाले 20 एमवीए क्षमता के पुराने पावर ट्रांसफार्मर को एमपी ट्रांसको के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भावुक मन से विदाई दी। यह विदाई उस मशीन के प्रति सम्मान का प्रतीक थी, जिसने आधी सदी तक क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को मजबूत बनाए रखा। मप्र पावर ट्रांसमिशन कंपनी भोपाल के अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश शांडिल्य ने बताया कि किसी पावर ट्रांसफार्मर की कार्यशील आयु 25 वर्ष मानी जाती है। हालांकि, मध्य प्रदेश विद्युत मंडल और बाद में एमपी ट्रांसको के अभियंताओं व तकनीकी मेंटेनेंस कार्मिकों द्वारा समय-समय पर किए गए प्रिवेंटिव मेंटेनेंस, नियमित टेस्टिंग और उचित देखरेख के बदौलत यह ट्रांसफार्मर अपनी मानक आयु से दोगुना से भी अधिक लगभग 51 साल तक सफलतापूर्वक कार्यरत रहा। यह ट्रांसफार्मर 1975 में भारत बिजली लिमिटेड द्वारा निर्मित किया गया था। अपने लंबे सेवाकाल के दौरान इसने बदलते दौर, बढ़ती बिजली मांग और भारी लोड के बावजूद विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर निर्बाध विद्युत आपूर्ति का मुख्य आधार बने रहने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भावुक विदाई समारोह में मशीन के योगदान को याद किया गया।
समाचार
आधी सदी की सेवा के बाद पुराना पावर ट्रांसफार्मर रिटायर, सीहोर के इछावर सब स्टेशन पर 20 एमवीए की जगह 50 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित
5 नवंबर 2026 को 10:58 pm बजे

आधी सदी की सेवा के बाद पुराना पावर ट्रांसफार्मर रिटायर, सीहोर के इछावर सब स्टेशन पर 20 एमवीए की जगह 50 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित
साझा करेंWhatsApp
