मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 19 नवंबर को भोपाल के होटल ताज लेकफ्रंट में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन की इन्वेस्टर मीट का शुभारंभ करेंगे। इस आयोजन में प्रदेश में दूरसंचार उपकरणों के विनिर्माण और औद्योगिक अधोसंरचना के विस्तार पर चर्चा होगी। इन्वेस्टर मीट में 25 कंपनियों को निवेश के लिए आशय पत्र (लेटर ऑफ इंटेंट) दिए जाएंगे। इन कंपनियों की ओर से 3,600 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्तावित हैं। इन निवेशों से 15 हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।
समाचार
भोपाल में 19 नवंबर को टेलीकॉम निवेश मीट
18 नवंबर 2026 को 11:21 pm बजे
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया
