5 गांवों के 85 सर्वे नंबरों की जमीन अधिग्रहण पर किसानों ने जताई आपत्ति
सर्वे टीम लौटी
रेलवे को उम्मीद है कि इससे उज्जैन स्टेशन पर ट्रेनों का दबाव करीब 30 प्रतिशत कम होगा। सिंहस्थ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने और ट्रेनों की आवाजाही बढ़ने के कारण यह परियोजना महत्वपूर्ण है। हालांकि, जमीन अधिग्रहण, अलाइनमेंट और मुआवजे पर किसानों की आपत्तियों से निर्माण से पहले ही चुनौती खड़ी हो गई है। सिंहस्थ में 250 करोड़ रुपए की लागत से बिजली लाइन शिफ्टिंग का काम भी किया जा रहा है, जिसमें कथित गड़बड़ियों का खुलासा हुआ था।
