सराफा बाजार में शुक्रवार को सोना-चांदी के भाव में पहली बार भारी गिरावट देखी गई। इस गिरावट से सराफा कारोबार में हड़कंप मच गया। धनतेरस 6 नवंबर को सोना 1,45,300 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,87,700 रुपए प्रति किलो बिकी थी। छोटी दिवाली यानी देव दिवाली शुक्रवार को केवल 15 दिन बाद दोपहर में सोना 17,300 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 31,200 रुपए प्रति किलो भाव पर आ गई। इतनी अधिक गिरावट के बाद सराफा में व्यापारिक सौदे रोकने पड़े। करीब दो से तीन घंटे तक कारोबार जाम रहा। ऑनलाइन मशीन में चांदी 11 बजे 1,46,000 रुपए और फिर दोपहर बाद 1,44,000 रुपए तक आई। इसके बाद चांदी 1,56,500 रुपए पर स्थिर हो गई। जबकि इसी दौरान सोना 1,24,000 रुपए तक पहुंच गया था। निवेशकों को इस गिरावट में लाखों रुपए का नुकसान हो चुका है। सराफा में इन दिनों खरीदी का दौर होने से दीपावली के बाद से आ रही भाव कमी खरीदारों के पक्ष में मानी जा रही है। लगभग 50 प्रतिशत खरीदार भाव और घटने का इंतजार कर रहे हैं। सराफा बाजार के विजय सराफ ने बताया कि गिरावट के बाद बाजार में खरीदी का दौर बढ़ चुका है। शाम 4.30 बजे सराफा के हाजिर भाव में सोना 24 कैरेट 1,28,000 रुपए, 22 कैरेट 1,17,300 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,56,500 रुपए प्रति किलो रह गई।
समाचार
दीपावली से छोटी दिवाली तक सोना 17300 और चांदी 31200 रुपए सस्ती
21 नवंबर 2026 को 10:39 pm बजे
