पर्यटन और स्थानीय रोजगार को संबल देने के उद्देश्य से चंबल के बैकवाटर्स पर 'गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट' का पांचवां संस्करण 15 अक्टूबर को शुरू हो रहा है। एमपी टूरिज्म बोर्ड द्वारा लल्लूजी एंड सन्स और इवोक कैंपिंग के सहयोग से आयोजित यह आयोजन साहसिक और पर्यावरण अनुकूल पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र बनेगा। पर्यटकों को प्रकृति के बीच रोमांच और सुकून का अनूठा अनुभव देने के लिए गांधीसागर जलाशय के सुरम्य बैकवाटर्स पर 'लग्जरी टेंट सिटी' (ग्लेम्पिंग) विकसित की गई है। यहां जल, नभ और थल पर रोमांचक गतिविधियों की व्यवस्था है, जिनमें हाई रोप, ज़िपलाइन, एटीवी राइड, पैरामोटरिंग, स्पीड बोट, जेट स्कीइंग और कयाकिंग जैसी गतिविधियाँ शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, पर्यटकों के लिए जंगल सफारी, नाइट वॉक, स्टार गेज़िंग, बोट सफारी, बोट स्पा, योग-वेलनेस सत्र और इनडोर खेलों की भी व्यापक व्यवस्था की गई है।
समाचार
गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट का पांचवां संस्करण 15 अक्टूबर से शुरू, रोमांचक गतिविधियों का होगा आयोजन
14 अक्टूबर 2026 को 11:19 pm बजे
