भोपाल में राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण नहीं होने से आमजन की परेशानियां कम नहीं हो रही हैं। जिले में 14 हजार से अधिक नामांतरण प्रकरण पेंडिंग हैं। इनमें से 2410 मामलों को 50 दिन से अधिक का समय हो चुका है। जिले के 12 तहसीलदार 1300 प्रकरणों को रोककर बैठे हैं। संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने इन प्रकरणों को निपटाने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। लोगों के अनुसार रोजाना 1000 से ज्यादा प्रकरणों का निराकरण होने पर ही ऑफिसों की दौड़ खत्म होगी। नाम की स्पेलिंग या खसरा नंबर में त्रुटि होने पर सुधार के लिए अलग आवेदन लगाना पड़ता है।
समाचार
भोपाल में नामांतरण के 14 हजार केस अटके, तहसीलदारों को 15 दिन का अल्टीमेटम
18 नवंबर 2026 को 11:21 pm बजे

भोपाल में नामांतरण के 14 हजार केस अटके, तहसीलदारों को 15 दिन का अल्टीमेटम
