कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने मंगलवार को भोपाल कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में जिले भर से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर 130 आवेदन प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में कलेक्टर मिश्रा ने दिव्यांग प्रकाश शाक्य निवासी भोपाल को मौके पर ही ट्राइसिकल भेंट की। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदक से धैर्यपूर्वक बात की और उनकी समस्याओं को समझा। उन्होंने कई मामलों का तत्काल समाधान भी कराया। शेष आवेदनों के शीघ्र और नियमानुसार निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
समाचार
जनसुनवाई में 130 आवेदन आए, कलेक्टर ने अधिकारियों को संवेदनशीलता से निराकरण के दिए निर्देश
13 अक्टूबर 2026 को 11:47 pm बजे

जनसुनवाई में 130 आवेदन आए, कलेक्टर ने अधिकारियों को संवेदनशीलता से निराकरण के दिए निर्देश
साझा करेंWhatsApp
