मास्टर प्लान की सड़क एमआर-12 पर निर्माणाधीन सिक्स लेन ब्रिज की दूसरी तीन लेन का निर्माण जल्द शुरू होगा। इस निविदा पर तीन कंपनियों ने रुचि दिखाई है, जिनके फाइनेंशियल ऑफर अब खोले जाएंगे। सिंहस्थ से पहले इस फ्लाईओवर को पूरा करने की योजना है, जिससे लवकुश चौराहा से एबी रोड तक आवाजाही आसान हो जाएगी। यह निर्माण कार्य आईडीए द्वारा जारी निविदा के तहत होगा। पीडब्ल्यूडी पहले ही ब्रिज की तीन लेन का निर्माण शुरू कर चुका है। दूसरी ओर, बायपास तक सड़क बनाने में बाधक लोगों के विस्थापन के विकल्प पर आईडीए विचार कर रहा है। आईडीए ने रेलवे से सिक्स लेन डिजाइन को मंजूरी दिलवा ली है। तकनीकी दिक्कतों के चलते तय किया गया है कि दोनों एजेंसियां तीन-तीन लेन का निर्माण करेंगी। आईडीए ने संशोधित टेंडर जारी किए थे, जिन पर तीन कंपनियों ने बोली लगाई है। इनमें मंगलम, पार्थ और एसआर शामिल हैं।
समाचार
एमआर-12 रेलवे क्रॉसिंग पर जल्द बनेगा सिक्स लेन फ्लाईओवर, तीन कंपनियों ने भरे टेंडर
6 नवंबर 2026 को 11:09 pm बजे

एमआर-12 रेलवे क्रॉसिंग पर जल्द बनेगा सिक्स लेन फ्लाईओवर, तीन कंपनियों ने भरे टेंडर
साझा करेंWhatsApp
