भोपाल में शहर के कई इलाकों में पानी का दबाव कम है, कहीं पाइपलाइन लीकेज है तो कहीं टंकियों के रखरखाव की शिकायतें हैं। इन समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी नगर निगम की जल कार्य शाखा के पास है, जिसके पास बजट की कमी नहीं है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में शाखा को 104 करोड़ 65 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है, लेकिन सात महीने बाद भी इसमें से केवल 2.05 करोड़ रुपये ही खर्च हुए हैं। यानी कुल बजट का करीब 1.96 प्रतिशत ही उपयोग हुआ है। बजट की 17 मदों में से 12 में अब तक एक रुपया भी खर्च नहीं किया गया है। इन मदों के लिए 43 करोड़ 20 लाख रुपये का प्रावधान है, लेकिन पूरी राशि खाते में बची हुई है।
समाचार
भोपाल की जल कार्य शाखा: 104 करोड़ का बजट, सात महीने में सिर्फ 2.05 करोड़ खर्च हुए
18 नवंबर 2026 को 11:21 pm बजे

भोपाल की जल कार्य शाखा: 104 करोड़ का बजट, सात महीने में सिर्फ 2.05 करोड़ खर्च हुए
