नाहरमल और डहेरिया के जंगल भोपाल और बुरहानपुर जिले की सीमा से लगे हैं। इसी सीमा पर तीन जिलाबदर आरोपियों समेत करीब डेढ़ सौ अतिक्रमणकारियों ने अवैध रूप से गांव बसा रखा है। इनका मकसद अपनी संख्या बढ़ाना बताया गया है, ताकि पंचायत और जिले की राजनीति में उनका दबदबा बना रहे। अतिक्रमणकारियों ने 1003 एकड़ जंगल की हरियाली नष्ट कर जमीन पर कब्जा कर रखा है। वन भूमि पर 50 घर बना लिए गए हैं और दस से ज्यादा कुएं खोदे गए हैं। बिजली के लिए सोलर पैनल लगाए गए हैं और उन्हीं से जंगल की जमीन पर सिंचाई के लिए पंप चलाए जा रहे हैं। वन विभाग इनके आगे बेबस नजर आ रहा है, क्योंकि 20 दिन पहले चली अतिक्रमण मुहिम में विभाग सिर्फ 10 एकड़ जमीन ही छुड़ा पाया था।
समाचार
वन विभाग बैकफुट पर, 1003 एकड़ जंगल पर कब्जा
21 नवंबर 2026 को 10:39 pm बजे

वन विभाग बैकफुट पर, 1003 एकड़ जंगल पर कब्जा
