उज्जैन में क्रिकेट खिलाड़ियों ने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। ईशांत शर्मा, प्रियांश आर्य, विजय दहिया, दिग्वेश राठी, सुयश शर्मा, मयंक रावत, यश धुल, अनुज रावत, केशव दबास और मयंक यादव ने संध्याकालीन आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। मंदिर पहुंचने पर कलेक्टर एवं मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से शिष्टाचार भेंट की। प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा और नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा भी इस अवसर पर मौजूद रहे। इस दौरान महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक एवं अधिकारी आशीष फलवाड़िया ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत और सत्कार किया। दर्शन और आरती के बाद खिलाड़ियों ने मंदिर में की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। खिलाड़ियों ने कहा कि महाकाल मंदिर आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा और मंदिर प्रशासन ने दर्शन व आरती के लिए बेहतर व्यवस्था की।
समाचार
बाबा महाकाल के दरबार में ईशांत शर्मा समेत 10 खिलाड़ी पहुंचे
19 नवंबर 2026 को 11:28 pm बजे

बाबा महाकाल के दरबार में ईशांत शर्मा समेत 10 खिलाड़ी पहुंचे
