ईंटखेड़ी में 350 एकड़ जमीन पर अलग-अलग पार्किंग जोन बनाए जा रहे हैं
भोपाल के ईंटखेड़ी में चार से 7 दिसंबर तक होने वाले आलमी तब्लीगी इज्तिमा के लिए 10 लाख से अधिक मेहमानों के पहुंचने का अनुमान है। इसी आयोजन की व्यवस्थाएं संभालने के लिए 35 हजार वालेंटियर्स मैदान में उतरेंगे। इन वालेंटियर्स में 15 हजार यातायात व्यवस्था संभालेंगे, जबकि 20 हजार भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, साफ-सफाई और अन्य इंतजामों की जिम्मेदारी उठाएंगे। आयोजन स्थल पर करीब 120 एकड़ में विशाल पंडाल तैयार किया जा रहा है। वाहनों की पार्किंग के लिए आसपास 350 एकड़ जमीन पर अलग-अलग पार्किंग जोन विकसित किए जा रहे हैं। छोटे, मध्यम और बड़े वाहनों के लिए अलग व्यवस्था होगी, ताकि आवाजाही में अव्यवस्था न हो।

