कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर रविवार, 1 नवंबर को रवि पुष्य नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है। पुष्य नक्षत्र पूरे दिन रहने से सोना-चांदी, आभूषण, वाहन, बर्तन, जमीन, प्लॉट और मकान सहित अन्य वस्तुओं की खरीदारी के लिए दिनभर शुभ अवसर रहेगा। इस दिन नए व्यापार और व्यवसाय की शुरुआत के साथ धार्मिक- आध्यात्मिक अनुष्ठान भी किए जा सकेंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित अमर डिब्बेवाला के अनुसार, रविवार को पुष्य नक्षत्र होने से सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। रविवार और सप्तमी तिथि, दोनों का संबंध सूर्यदेव से माना जाता है। वहीं, शनि और गुरु की स्थिति भी इस संयोग को विशेष बना रही है।
समाचार
शुभ संयोग 1 नवंबर
30 अक्टूबर 2026 को 11:24 pm बजे
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया
