कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सेवानिवृत्त सब इंजीनियर के बैंक खाते से अज्ञात बदमाश ने धोखाधड़ीपूर्वक साइबर ठगी करते हुए 1.30 लाख रुपए निकाल लिए। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है। कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि मिल्कीपुरा निवासी 64 वर्षीय जावेद पिता एजाज मोहम्मद कुरैशी का फाजलपुरा में बैंक ऑफ महाराष्ट्र में खाता है। उनके खाते से 16-17 जुलाई के दरमियान किसी अज्ञात बदमाश ने 5-6 बार ट्रांजेक्शन कर कुल 1.30 लाख रुपए निकाल लिए। जावेद ऑनलाइन पेमेंट के किसी माध्यम का इस्तेमाल नहीं करते हैं। कुछ दिन पहले जब जावेद बैंक पहुंचे, तब उन्हें साइबर ठगी का पता चला। इसके बाद उन्होंने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जावेद पीएचई के सेवानिवृत्त सब इंजीनियर हैं। बैंक खाते से रकम निकाले जाने की जांच पुलिस अभी जारी रखे हुए है।
समाचार
सेवानिवृत्त सब इंजीनियर के खाते से 1.30 लाख रुपए गायब
21 नवंबर 2026 को 10:39 pm बजे
