सितंबर 2026 में CM ने सुनील से मुलाकात कर किया था वादा
भोपाल समाचार: 'हनुमान अंश' से मशहूर हुए नेत्रहीन गायक सुनील लोधी के जीवन में नई उम्मीद जगी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सुनील की आंखों के उपचार का वादा निभाया है। इस वादे के तहत अब सुनील की आंखों के इलाज की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिससे उनकी आवाज़ की तरह अब उनकी आँखों में भी रोशनी लौटने की उम्मीद है। सुनील सागर के युवा बुंदेली गायक हैं। सितंबर 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुनील और उनके परिवार से मुलाकात की थी। उस दौरान उन्होंने सुनील के उपचार, संगीत शिक्षा और 1 लाख रुपये की सम्मान निधि देने का भरोसा दिलाया था। मुख्यमंत्री ने अपना वादा पूरा करते हुए सुनील के बेहतर भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। सुनील की आवाज़ ने अपनी गायकी से लाखों लोगों का दिल जीता है। अब उनकी आँखों के इलाज की शुरुआत उनके जीवन में एक नई उम्मीद लेकर आई है। इलाज की प्रक्रिया शुरू होने के बाद सुनील ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अपनी आँखों की रोशनी वापस मिलने की प्रार्थना की है। वह ट्रेनों में भजन गाकर अपनी आजीविका चलाते थे।

